| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नई दिल्ली में सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी की ओर से आयोजित 62वीं U 17 बालिका सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर झारखंड टीम रांची लौटी है। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर टीम सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। इस विशेष मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ खेल विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे। खिलाड़ी जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे उन्हें फूल माला पहनाकर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया।


बताते चलें की इस चैंपियनशिप को झारखंड ने शानदार तरीके से जीता है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा को हरा झारखंड की टीम इस खिताब को अपने नाम किया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दोबारा इस खिताब को अपने नाम करने में सफलता हासिल की।







