रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1अक्तूबर तक रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता में में (आज) बुधवार को चौथे दिन महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में तीन मैच खेले गए।
महिला वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी असम को 24-0 से, हॉकी मणिपुर ने हॉकी बिहार को 8-2 से तथा हॉकी उड़ीसा ने हॉकी बंगाल को 12-0 से पराजित किया। जबकि पुरुष वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी असम को 10-0 से, हॉकी मणिपुर ने हॉकी बिहार 3-0 से तथा हॉकी उड़ीसा ने हॉकी बंगाल को 13-0 से पराजित किया।