| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खेले गए टीयर वन ग्रुप स्टेज के मैच में बिहार को 6-0 से झारखंड की टीम ने पराजित किया है। गौरतलब है कि 20 सितंबर को खेल गए मैच में झारखंड ने वेस्ट बंगाल को 6-2 से पराजित किया था। इस टूर्नामेंट में अब तक झारखंड ने अपना दबदबा कायम रखा है।









