| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने किया।
मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया की यह खेलो झारखंड कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष है और इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर के सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड राज्य स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कुल 28 श्रेणी के खेल प्रतियोगिता होंगी। आज कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव में हुआ हैं और आगे चरणबद्ध क्रम में अन्य सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
आज का परिणाम इस प्रकार है
अंडर 14 बालक वर्ग का परिणाम
35 केजी वजन भर में सुनील पहाड़िया पाकुड़ एवं तापस पांडे सरायकेला फाइनल में प्रवेश किया।
38 केजी वजन भर में तेजस्वी यादव हजारीबाग एवं सूरज उरांव लोहरदगा फाइनल में प्रवेश किया।
41 केजी वजन भर में सागर कुमार कोडरमा एवं संजीव कुमार महतो पाकुड़ फाइनल में प्रवेश किया।
44 केजी वजन भर में पतंग उड़ाओ लोहरदगा एवं अमित कुमार गढ़वा फाइनल में प्रवेश किया।
48 केजी वजन भर में रोहित कुमार लोहरदगा एवं गोलू कुमार यादव साहिबगंज फाइनल में प्रवेश किया।
52 केजी वजन भर में संदीप कुमार बोकारो एवं प्रिंस कुमार यादव धनबाद फाइनल में प्रवेश किया।
57 केजी वजन भर में अमित कुमार जेएसएसपीएस एवं आनंद कुमार सिंह कोडरमा फाइनल में प्रवेश किया।
62 केजी वजन भर में विवेक कुमार सिंह कोडरमा एवं रुद्र राज दुमका फाइनल में प्रवेश किया।
68 किलो वजन भर में मोहम्मद जीशान दुमका एवं प्रिंस राज गुमला फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग का परिणाम
36 से 40 केजी वजन भर में खुशबू तिर्की जेएसएसपीएस एवं अस्मिता कुमारी ने फाइनल में प्रवेश किया।
43 केजी वजन भार में श्वेता कुमारी कोडरमा एवं प्राची कुजूर जेएसएसपीएस फाइनल में प्रवेश किया।
49 केजी वजन भार में पूनम उरांव जेएसएसपीएस एवं शिखा कुमारी गढ़वा ने फाइनल में प्रवेश किया।
53 केजी वजन भर में सीता कुमारी गुमला एवं स्नेहा कुमारी जेएसएसपीएस फाइनल में प्रवेश किया।
57 केजी वजन भर में मोनी कुमारी बोकारो एवं प्रीति प्रिया जेएसएसपीएस फाइनल में प्रवेश किया।
61 केजी वजन भर में पम्मी कुमारी बोकारो एवं सिमरन विल्सन जेएसएसपीएस ने फाइनल में प्रवेश किया।
65 केजी वजन भर में पांसूरी पाकुड़ एवं कुमकुम नायक जेएसएसपीएस ने फाइनल में प्रवेश किया।
73 केजी वजन भर में अनुराधा कुमारी गढ़वा एवं दिव्या कुमारी देवघर ने फाइनल में प्रवेश।







