| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तीन दिवसीय द्वितीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का समापन क्रॉस कोर्ट में किया गया।इस चैंपियनशिप के फाइनल में बॉय अंडर 11 ग्रुप के अद्वित अग्रवाल ने स्थविर को, बॉय अंडर 13 वेदांत अग्रवाल ने देवांश अग्रवाल को, गर्ल्स अंडर15 ग्रुप के आद्या बुधिया ने ब्रिया शर्मा को, बॉय अंडर17 ग्रुप के विराज गुप्ता ने दर्शित बगला को, वोमेन्स ग्रुप के आद्या बुधिया ने कृषा जालान को एवं मेन्स ग्रुप के किशन जयपाल सिंह ने शिवेश कनोई को हराकर प्रतियोगिता में अपने- अपने ग्रुप में चैम्पियन घोषित हुए। चैंपियनशिप के समापन के मौके पर आईपीएस सरोजनी लकड़ा पंहुची। इस अवसर पर संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कोच आशीष कुमार बनर्जी, ओनर क्रास कोर्ट श्वेता बुधिया तथा एसआरएफआई एडमिनिस्ट्रेटर पुनीत पारीक, सह कोच सुभाष गांगुली, सुभाष सिंह मुंडा, अभिषेक पांडे एवं विपुल अग्रवाल मौज़ूद थे।







