| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ एवं एसआरएफआई के तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वितीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का उद्धाटन शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक स्थित क्रास कोर्ट में हुआ। चैंपियनशिप में ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल, टोरियन वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर झारखण्ड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक और कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ दुबे पंहुचे।







