| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो झारखंड 2023-24 अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका +2 उच्च विद्यालय बरियातू में 14 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 तक किया गया।
प्रतियोगिता के बालक U–17 वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बरियातू, ने राज्यकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरसा लापुंग को बालिका और U–17 वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुढ़मू ने राज्यकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसरो, बेड़ो को जबकि बालक अंडर –19 वर्ग में एसएसप्लस 2 उच्च विद्यालय, अनगड़ा ने मारवाड़ी प्लस 2 उच्च विद्यालय, रांची को वहीं बालिका अंडर-19 वर्ग मे सीएमस्कूल ऑफ एक्सलेंस बरियातू, रांची सदर ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेड़ो को पराजित कर रांची जिला चैंपियन बना है। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले की प्रतिनिधित्व करेगी।







