| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का खिताब एमएमएफसी हतिया गोंदा, कांके ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच एमएमएफसी हतिया गोंदा, कांके और डीजे ब्रांड मुड़मा के बीच खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबले में एमएमएफसी हतिया गोंदा, कांके ने इस मैच को 1-0 गोल से जीत लिया। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में एमएमएफसी हतिया गोंदा, कांके ने एसएस कॉलोनी चांदनीचौक इमरोज टीम, टांगरबसली को 1-0 और दूसरे सेमीफाइनल में डीजे ब्रांड मुड़मा ने सुमित ब्रदर्श को ट्राइब्रेकर में 5-3 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 71 हजार नगद, ट्राफी और उपविजेता टीम डीजे ब्रांड मुड़मा को 41 हजार नगद, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाले टीम एसएस कॉलोनी चांदनी चौक इमरोज टीम, टांगरबसली को 11 हजार नगर व ट्राफी और चौथे स्थान पर रहनेवाली सुमित ब्रदर्श की टीम को 10 हजार नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।







