| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 के दूसरे दिन मेजबान झारखंड का दबदबा रहा। दूसरे दिन झारखंड 39 स्वर्ण के साथ पहले स्थान, सिक्किम 10 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान एवं आंध्रा प्रदेश 8 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।









