| रांची/ चाईबासा
टीम sportsjharkhand.com |
जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 15 जिलों के 373 प्रतिभागी हिस्सा ले रहें है। प्रथम दिन विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न मुद्राओं और अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। बता दें कि राज्य स्तरीय इस दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 2 और 3 सितंबर को स्थानीय पिलाई हाल में आयोजित की गई है। जिसमें राज्य के 15 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, जमतारा गोड्डा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, रांची, गुमला, कोडरमा, गढ़वा, सिमडेगा, बोकारो धनबाद और कर्मकार योग इंस्टीट्यूट, अर्बन सर्विसेज, रॉयल योगा के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।







