| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी प्रतियोगिता रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ आज से शुरू हुआ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जस्टिस गौतम चौधरी (झारखंड उच्च न्यायलय) सह पत्नी दिव्या चौधरी, कुमार गौरव (अध्यक्ष, युवा आयोग, झारखंड सरकार),रविन्द्र सिंह (चेयरमैन, मार्केटिंग बोर्ड, झारखंड सरकार), अजीता भट्टाचार्य (सदस्य, जे पी एस सी), मधुकांत पाठक (महासचिव, झारखंड ओलिंपिक संघ) समेत कई लोग शामिल हुए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ी 82 स्वर्ण पदक के लिए आपस में जोर आजमाइश करेंगे।







