| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
196.23 करोड़ रुपए के दुरुपयोग से जुड़े मामले में जमशेदपुर की एक अदालत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिन्दो मुखर्जी और आजीवन सदस्य रणजीत सिंह को जमानत दे दी है। तीनों आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर किया और जमानत मांगी, कोर्ट ने जमानत दे दी। पिछले दो माह से लगातार परेशानियां झेलने के बाद इस निर्णय से सभी आरोपियों को राहत मिली है।
मामले के शिकायतकर्ता पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी उज्जवल दास जमशेदपुर हैं और मुख्य गवाहों में सुनिल कुमार सिंह और शेषनाथ पाठक शामिल हैं।







