| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
टेनिस बॉल क्रिकेट लीग गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में 1 से 6 सितंबर 2023 तक जूबली कालेज ग्राउंड में खेली जाएगी।
टेनिस बॉल क्रिकेट फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप के विजेता और उपविजेता टीम को 3 लाख रुपये एवं 2 लाख रुपए के साथ-साथ ट्राफी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कई आकर्षक ईनाम भी दिये जाएंगे। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार लीग चैम्पियनशिप आयोजित किया जा रहा है।झारखंड टीम मोहम्मद सद्दाम के नेतृत्व में इस लीग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए मौर्य एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए रवाना हुई । झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार साव ने उक्त जानकारी दी।
झारखंड टीम इस प्रकार
मोहम्मद सद्दाम (कप्तान),पवन कुमार गुप्ता, फ़िरदौस आलम, ऋषि राज, एहसान खान, आदर्श राज, अभिषेक कुमार, आशिष कुमार, मोहम्मद रेहान, बैजू कुमार, तबारक असारी,समीर अंसारी,याशिर अराफात
कोच : राज कुमार तिवारी।







