| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का आयोजन किया जाएगा। 1 से 5 सितंबर तक मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो व मो. साकीब ने संयुक्त रूप से बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को 71 हजार नगद व ट्रॉफी, उपविजेता को 41 हजार नगद व ट्रॉफी दिया जाएगा। साथ ही तृतीय स्थान पानेवाले को 11 हजार नगद व ट्रॉफी और चतुर्थ स्थान पानेवाले को 10 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैच ऑफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।







