रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 का समापन हो गया।
अंडर 15 बालक में संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला ने रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा को 6-0 गोल से हाराया। अंडर 17 बालक में संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा ने अपग्रेडेड + 2 हाई स्कूल मुरहू खूंटी को ट्रायब्रेकर में 7-6 से हराया वहीं अंडर 17 बालिका में मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची ने मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा को 4-0 गोल से हरा कर चैम्पियन का खिताब जीता। तीनों विजेता टीमें नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेहरु कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगी।
व्यक्तिगत पुरुस्कार
अंडर 15 बालक
प्लेयर ऑफ द मैच- सिंटस हेंब्रम (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- सबियन किड़ो (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला)
बेस्ट गोल कीपर- हर्षित तिग्गा (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा)
बेस्ट स्कोरर – अमृत मिंज (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा)
अंडर 17 बालक
प्लेयर ऑफ द मैच- सिबिल धान (+2 हाई स्कूल खूंटी)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- तरुण कुल्लू (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)
बेस्ट गोल कीपर- स्मित डुंगडुंग (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)
बेस्ट स्कोरर – कपिल मिंज (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)
अंडर 17 बालिका
प्लेयर ऑफ द मैच- पूर्णिमा बरवा (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- सलेमी नाग (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)
बेस्ट गोल कीपर- प्रीति बारला (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)
बेस्ट स्कोरर- लियोनी हेंब्रम (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)