| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 के दुसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड एवं एसएस +2 हाई स्कूल एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में कई मैच खेले गए।
दूसरे दिन का रिजल्ट इस प्रकार
जिला सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस एस्ट्रोटर्फ मैदान खूंटी
U 15 बालक वर्ग
सातवा मैच रांची बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें रांची ने 9 – 0 से गढ़वा को पराजित किया।
आठवां मैच एसटीसी गुमला बनाम खूंटी के बीच खेला गया इस मैच को एसटीसी गुमला ने 5 – 0 से जीता है।
नवा मैच सिमडेगा बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया। जिसमें सिमडेगा ने 3-0 से हजारीबाग को पराजित किया।
बिरसा मुंडा एस्ट्रो टर्फ मैदान खूंटी
U 17 बालिका वर्ग का सातवां मैच गुमला बनाम लातेहार के बीच खेला गया, जिसमें गुमला 3-0 से जीता
आठवां मैच हजारीबाग बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया जिसमें हजारीबाग 15-0 से जीता।
मैच सिमडेगा बनाम देवघर के बीच खेला गया, जिसमें सिमडेगा 11-0 से जीता।
दसवां मैच एसटीसी रांची बनाम खूंटी के बीच खेला गया, जिसमें एएसटीसी रांची 4 -0 से जीता।
11वां मैच रांची बनाम धनबाद के बीच खेला गया, जिसमें रांची 9 -0 से जीता।
12वां मैच लचागढ़ सिमडेगा बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया जिसमें लचरागढ़ सिमडेगा 11-0 से जीता।
13वां मैच सरायकेला बनाम पश्चिमी सिंहभूम के बीच खेला गया जिसमें सरायकेला 3-1 से जीता।
बालिका वर्ग का फर्स्ट क्वार्टर
फाइनल मैच सिमडेगा एचटीसी बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा एचटीसी 6 -0 से जीत दर्ज की।
वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रांची बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया जिसमें रांची 1-0 से जीत दर्ज की।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच लचरागढ़ बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें लचरागढ़ 5-0 से जीत दर्ज की।
U 17 बालक वर्ग का पहला मैच
एसटीसी सिमडेगा बनाम खूंटी के बीच खेला गया जिसमें एसटीसी सिमडेगा 3 -0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच लातेहार बनाम पलामू के बीच खेला गया जिसमें लातेहार 8 -0 से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच पश्चिमी सिंहभूम बनाम रामगढ़ के बीच में खेला गया जिसमें पश्चिमी सिंहभूम 4-0 से जीत दर्ज की।
चौथा मैच सिमडेगा बनाम सरायकेला के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा 8-0 से जीत दर्ज की।
पांचवा में गुमला बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें गुमला 4 -0 से जीत दर्ज की
छठा मैच लोहरदगा बनाम रांची के बीच खेला गया, जिसमें लोहरदगा 2-0 से जीत दर्ज की।
सातवां में चतरा बनाम बोकारो के बीच खेला गया जिसमें चतरा 3-1 से जीत दर्ज की।







