| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राज्य के विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रांची, सिमडेगा, बोकारो, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मैच खेले गए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम खूंटी में 24 से 27 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेहरु कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में भाग लेगी। बताते चलें कि इस चयन प्रतियोगिता के तहत अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका तीन वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल नोडल पदाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत राज्य स्तरीय विजेता टीम के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसके बाद विजेता टीम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय नेहरु कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में भाग लेगी।







