| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) शिवेन्द्र कुमार सिंह मंगलवार को पदभार ग्रहण किया है। बताते चलें कि राज्य के कई जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। इसी के तहत रांची के नए खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह नियुक्त किए गए हैं।
मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पूर्व रांची डीएसओ संजीत कुमार ने शॉल और फूल माला के साथ शिवेन्द्र का स्वागत किया। जबकि संजीत कुमार को शॉल व पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गई।
इस मौके पर कार्यालय के कई कर्मचारी जिसमें बिरसी मुंडू, दीपक कुमार, मुकेश कुमार एवं आवासीय बैडमिंटन प्रशिक्षक भरत कुमार, सह डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजू साहू, खो खो प्रशिक्षक तपन कुमार राउत, फुटबॉल प्रशिक्षक रेमन मिंज एवं अन्य लोग उपस्थित थे।







