| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
आगामी 29 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होनेवाले लॉन बॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए घोषित 10 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में झारखंड के सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह, लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की शामिल हैं। दिल्ली में 20 से 31 जुलाई तक चले कैंप के बाद टीम का चयन किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित होना है।







