रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पहली बार भारतीय सब जूनियर पुरुष एवं महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है, आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड से पुरुष वर्ग में 3 खिलाड़ी रोहित तिर्की, रोहित प्रधान और घुरन लोहरा तथा महिला वर्ग में 6 खिलाड़ी स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, पार्वती टोपनो, रोशनी आइंद, रजनी केरकेट्टा और पुष्पा टोपनो का चयन किया गया। इस राष्ट्रीय कैंप से चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
बताते चले कि इससे पूर्व सिर्फ सब जूनियर का राष्ट्रीय प्रतियोगिता होता था, लेकिन विशेष प्रशिक्षण शिविर या सबजुनियर टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नही लेती थी। हॉकी इंडिया के द्वारा 21अगस्त 2023 से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप के आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह का सराहनीय पहल है।