रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से आयोजित चयन प्रतियोगिता में पूरे इंडिया से 19 खिलाड़ियों चयन हुआ है, जिसमें डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्रशिक्षु वर्तमान में NCOE मुंबई में प्रशिक्षणरत अमित कुमार गोप का चयन भी इस फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए किया गया है। साई के द्वारा इस फॉरेन एक्सपोजर टूर सह विशेष कुश्ती प्रशिक्षण का आयोजन 3 अगस्त 2023 से 19 अगस्त 2023 तक (Azerbaijan) के बाकू में आयोजित होगी।
अमित कुमार गोप के उपलब्धी पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अभिभावक रवि कुमार (IAS), भोला नाथ सिंह, खेल सचिव झारखंड मनोज कुमार, कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशन कमर, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, महासचिव रजनीश कुमार समेत कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।