| रांची/गुमला
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग का खिताब संत पैट्रिक हाई स्कूल ने जीत लिया है। वहीं बालक U 14 और U 17 वर्ग में संत इग्नासियस स्कूल ने खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता आयोजन की सबसे खास बात ये रही की प्रखंड स्तर पर अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित करने वाले शिक्षा और खेल विभाग ने सामंजस्य स्थापित करते हुए खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय सुब्रतो कप का आयोजन करा उहापोह की स्थिति लगभग समाप्त कर दी। जो बैनर बना था उसमें भी शिक्षा विभाग और खेल निदेशालय का लोगो चस्पा था।


विजेता टीमें 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस मौके पर उपायुक्त, DEO, DSE, DSO समेत कई अधिकारी व आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।







