| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा राज्य में खेलो झारखंड अंतर्गत गुरुवार से राज्य के सैकड़ों प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बालक
14 वर्ष एवम 17 वर्ष तथा बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रारम्भ हो गया। जिसमें स्कूली छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 22 जुलाई तक प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी और विजेता टीमें 24 से 26 जुलाई तक जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके बाद जिला की विजेता टीमें 29 से 31 जुलाई तक प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसके बाद प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो विजेता टीमें और खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय सेन्टर की टीमों के बीच 3 से 5 अगस्त तक राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा। यहां की विजेता टीम राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।







