रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड में हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई – 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर सीएम के सचिव विनय चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह शामिल थे। 3 से 12 अगस्त 2023 तक हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के प्रतिष्ठित 7वें संस्करण का आयोजन हो रहा है। 13 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 तक ट्रॉफी टूर और पास द बॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की ट्रॉफी का अनावरण और पास द बॉल ट्रॉफी टूर का अभियान को आगे बढ़ाते हुए रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शनी के लिए रखा गया। मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, समेत हॉकी झारखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बताते चलें कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप का यह 7वां एडिशन है। यह आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त 2023 तक आयोजित है और इसी चैंपियनशिप के ट्रॉफी का भ्रमण देशभर में हो रहा है। झारखंड में भी ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में यह ट्रॉफी राजधानी रांची पहुंची है। झारखंड में ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। जबकि मोरहाबादी में लगाए गए प्रदर्शनी में खेल मंत्री अजीजुल हसन अंसारी, रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, ओलंपियन मनोहर टोपनो, असुंता लकड़ा और अन्य शामिल हुए।
गौरतलब है कि ट्रॉफी का जिन शहरों में अनावरण होना है उनमें दिल्ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, रांची, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और मेजबान शहर चेन्नई हैं। इन शहरों के अलावा ट्रॉफी भारत के कई शहरों की यात्रा करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को तमिलनाडु राज्य के अन्य जिलों में भी ले जाया जाएगा। ‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’ अभियान का उद्देश्य हॉकी प्रशंसकों को आशान्वित करने और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार करना है।
भारत पहली बार कर रहा मेजबानी
एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है । ज्ञात हो कि भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।