| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गौरतलब है कि झारखंड की महिला पुरुष टीम मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसका आयोजन 8 से 9 जुलाई 2023 को अहमदनगर, महाराष्ट्र मे आयोजित कीया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड टीम के 10 खिलाड़ी का चयन किया गया था। जिसमें झारखंड की नीरा कुमारी (गर्ल्स अंडर 11 ) ने झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया तथा मोनिका कुमारी (गर्ल्स अंडर 17)ने सिल्वर मेडल दिलाया। पिंकी कुमारी गर्ल्स अंडर 19 में चौथे सोनू कुमार अंडर 19 में, छठे छोटू कुमार अंडर 17 में सातवें अदीत गोस्वामी अंडर 15 में 9वें तथा विराट कुमार, रौशन कुमार यादव, अभिषेक कुमार, नंदलाल राय क्रमसा सीनियर बॉयज में आठवीं स्थान तक हासिल किया।
राज्य टीम में प्रशिक्षक के रूप में शिवा कुमार महतो (झारखंड टीम कोच ) है।
सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महासचिव साकेत मुखर्जी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







