रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डिफ्रेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) और झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन (JDCA) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10, 11 एवं 12 जनवरी 2024 में रांची में अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन और साउथ जोन की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को TATA NANO कार पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। मुकाबले ऊषा मार्टिन, MECON, JK इंटरनेशनल स्कूल व BAU मैदान में खेले जाएंगे। JSCA प्रबंधन से भी बात हो रही है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि DCCI दिव्यांगो के लिए भारत की एकमात्र अंब्रेला बॉडी है, जो BCCI की मदद से चलती है। प्रेस वार्ता में DCCI संयोजक धीरज हरदे, उत्पल मजूमदार, आफताब आलम समेत कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।