रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन 15 जुलाई से शुरू हो रहा है, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के तत्वावधान में स्कूली लेवल से लेकर स्टेट लेवल तक वार्षिक खेल कार्यक्रम खेलो झारखंड 2023-24 का समय सारणी जारी किया गया है….
खेलो झारखंड 2023-24 समय सारणी
विद्यालय स्तर खेल प्रतियोगिता – 15 जुलाई से 14 अगस्त 2023
प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता – 16 अगस्त से 16 सितंबर 2023
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता – 18 सितंबर से 21 अक्टूबर 2023
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता – 1 नवंबर से 22 दिसंबर 2023 एवं 20 जनवरी से 23 जनवरी 2024
इस आयोजन में राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, आदर्श विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय और जैक बोर्ड से संबंधित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।