| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए गठित ई-स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा अगस्त माह में राज्य तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव शशांक भूषण सिंह ने बताया कि एशियन खेलो में शामिल इस खेल के विकास की असीमित संभावनाएं है।
ई-स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त यह संगठन शीघ्र ही झारखंड के विभिन्न जिलों में इसका विस्तार करेगी। महासचिव ने बताया कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस खेल के सेमिनार से खिलाड़ियों के बीच तकनीकी जागरूकता आएगी और खेल का विकाश सम्भव हो पायेगा।






