| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और प्रथम झारखंड इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आज समापन हुआ। बताते चलें कि राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे, खेल गांव स्थित टिकैत उरांव शूटिंग स्टेडियम में यह आयोजन हो रहा था। आयोजन में 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 28 जून से 1 जुलाई 2023 तक यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अरिंदम घोष ने 5 पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान बनाया है। समापन समारोह के मौके पर पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन्हें पदक नहीं मिला है उन्हें भी हार नहीं माननी चाहिए और उन्हें लगातार परिश्रम करके सफलता अर्जित करनी चाहिए। राज्य के युवा कार्य खेल कला संस्कृति विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रयत्नशील है । उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज की विकास के लिए भी जो भी हरसंभव सहायता होगा उसे दिया जाएगा।







