| रांची/ साहिबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन साहिबगंज के संयुक्त तत्वाधान में हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को सुबह 7 बजे पचकठिया शहिद स्थल से सिदो-कान्हू जन्म स्थली भोगनाडीह पार्क, बरहेट तक पुरुष वर्ग के लिए राज्य स्तरीय सिदो-कान्हू क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रथम से पांचवी तक क्रमश 42 ईंच, 32 ईंच के स्टैंडर्ड कंपनी के एलसीडीटीवी, छठे से आठवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को साईकिल और 9 से 20 तक को ट्रैक सूट जबकि 21 से 30 तक के प्रतिभागी को टी शर्ट, मेडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विजेता खिलाड़ियों को हूल दिवस 30 जून को भोगनाडीह मुख्य समारोह में माननीय मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। साहिबगंज जिला प्रशासन ने राज्य के युवाओं से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले।







