| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बिशप हार्टमैन अकैडमी के बालक बालिकाओं ने आईसीएसई अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। डॉन बॉस्को स्कूल कोकर के द्वारा आईसीएसई रांची जोन अंडर-19 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में बिशप हार्टमैन के दोनों वर्गों बालक एवं बालिका ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बिशप हार्टमैन के बालिका टीम एसडीए मेटास बरियातू स्कूल को लगातार 2 सीटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बिशप हार्टमैन के बालक टीम ने लगातार दो सैट सत चार्ल्स स्कूल धुर्वा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 जून को खेला जाएगा।
इसकी जानकारी बिशप हार्टमैन के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दी है।







