रांची/सिमडेगा
टीम sportsjharkhand.com |
2 जून से 11जून 2023 तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम पहली बार चैम्पियन बनी। चैम्पियन 18 सदस्यीय जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे सिमडेगा जिला झारखंड के भी तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी भी सामिल थी। ये तीनो खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया और एशिया कप में चैंपियन होने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंची। सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के नेतृत्व में हॉकी खिलाड़ियों ने उनका शानदार स्वागत किया। तीनो ही आज बंगलौर से सुबह राउरकेला होते हुए बस से सिमडेगा जैसे ही पहुंचे पूर्व से उनके स्वागत में खड़े हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं हॉकी खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया।
हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत ही बहुत बड़ी उपलब्धि है। कि चैंपियन भारतीय टीम में पूरे भारतवर्ष से 18 खिलाडी थे। जिनमें हमारे सिमडेगा जिला के तीन खिलाड़ी थे और उन्होंने प्रदर्शन किया और टीम चैंपियन बनी।