| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड वुशु एसोसिएशन और रांची डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम वुशु हॉल में ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जून से प्रारंभ हुआ था, जिसका आज समापन किया गया।
इस शिविर में सिनियर, जुनियर और सब जूनियर वर्ग के लगभग सत्तर खिलाड़ियों ने भाग लिया।एनआईएस कोच दीपक गोप ने इन खिलाड़ियों को सानसाउ और ताऊलू के तकनीकों की जानकारी दी।झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया की हमारा लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी तैयार करना है। जिसके लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।







