| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेकन स्टेडियम में प्रथम स्मृति कप टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमपी वर्मा एकादश पटना ओर जमशेदपुर जांबाज टीम के बीच खेला गया। अन्तिम ओवर तक रोमांच से भरे इस मैच में एमपी वर्मा एकादश ने जमशेदपुर जांबाज को 5 विकेट से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेन्द्र खन्ना, रांची जिला के वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर, यातायात पुलिस आरक्षी अधीक्षक, ऋत्विक श्रीवास्तव आईपीएस, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।







