| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
SGFI U 19 प्रतियोगिता में भाग लेने गए खिलाड़ियों को रात पुरानी दिल्ली स्टेशन पर ही काटनी पड़ी। अहले सुबह स्विमिंग की टीम को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को होटल पहुंचा दिया गया। स्विमिंग के 24 खिलाड़ी और 4 कोच/मैनेजर अभी भी स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने स्विमिंग के खिलाड़ियों को एक घंटे के अंदर होटल पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वैसे ये आश्वासन सुबह 5 बजे से ही मिल रहा है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया है। पता हो कि बॉक्सिंग व एथलेटिक्स टीम को छोड़कर सभी खिलाड़ी दिल्ली में ही रहेंगे। बॉक्सिंग और एथलेटिक्स का दल शनिवार की रात 9 बजे ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना होगी।







खिलाड़ियों को पूछनेवाला कोई नहीं, कुछ कोच/मैनेजर खुद में व्यस्त
खिलाड़ियों की परेशानियों के निदान के लिए टीम के साथ भेजे गए मैनेजर व कोच स्वयं में व्यस्त नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों को कमरा मिला या नहीं इसकी फिक्र की बजाय कुछ मैनेजर/कोच AC कमरे लेकर निश्चिंत हो गए। बाद में किसी तरह खिलाड़ियों ने स्वयं होटल प्रबंधकों के साथ मिलकर एडजस्ट किया।












