| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 66वीं नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023- 24 अंडर-19 बालक और बालिका टीम भेजने के लिए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस चयन प्रतियोगिता के तहत बुधवार को फुटबॉल, जूडो, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।


फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेल गांव में आयोजित किया गया। जबकि जूडो, हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में वहीं वॉलीबॉल का आयोजन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में, टेबल टेनिस का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में और हॉकी प्रतिस्पर्धा का आयोजन बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में किया गया। जबकि बैडमिंटन का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस चयन प्रक्रिया के तहत चयनित टीम और खिलाड़ी 3 और 4 जून को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।


इससे पहले 28 मई को आयोजित चयन प्रक्रिया में सफल एथलेटिक्स में 49, बॉक्सिंग में 8 तैराकी में 6 कुल 63 खिलाड़ी और 11 प्रशिक्षक 1 जून को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। वहीं बास्केटबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, चेस, हैंडबॉल, कबड्डी, योगासन, ताइकांडो, जिमनास्टिक, शूटिंग और टेनिस के 199 खिलाड़ी और 48 कोच भी अन्य ट्रेन से इसी दिन रवाना होंगे।







