| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम में 29 मई से 31 मई 2023 तक आयोजित थर्ड खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में विनोवा भावे विश्वविद्यालय की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। टीम में शामिल शुभम कुमार, आकाश कुमार, राहुल यादव, जी राजू नायडू के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।


जबकि जैवलिन थ्रो में 18 आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में रांची विश्वविद्यालय के विजय लकड़ा ने थर्ड पोजिशन हासिल किया है।











