| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के गुरु नानक स्कूल में जूनियर राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 जून तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 पॉवर लिफ्टर हिस्सा लेंगे। उद्घाटन छह जून को शाम पांच बजे होगा और सात जून से ईवेंट प्रारंभ होगा।


झारखंड से 18 बालकों और 7 बालिकाओं का दल इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधत्वि करेंगे।
बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मणिपुर, असम और छत्तीसगढ़ की टीमें आ चुकी है। वहीं अन्य टीमें मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएगी। झारखंड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तमाम खिलाड़ियों को ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। गुरुनानक स्कूल परिसर में आवासन के साथ-साथ तमाम व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई है। वहीं गुरुनानक स्कूल के ठीक पीछे एक पूरे बिल्डिंग को लिया गया है, वहां भी खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। इसके अलावे रैफरी और ऑफिशियल स्टाफ को ठहराने के लिए शहर में 3 होटल में रूम बुक कराया गया है। लगभग 40 ऑफिशियल स्टाफ इन होटलों में ठहराया जाएगा। इस आयोजन का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड पावरलफ्टिगिं एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है।







