| रांची टीम sportsjharkhand.com |
3 से 10 मार्च तक थाईलैंड के पट्टाया में आयोजित होनेवाली 15वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित 14 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। सुनील बहादुर व आलोक लकड़ा पुरुष और रूपा रानी तिर्की महिला टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई। 8 से 17 फरवरी तक दिल्ली में चले ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर के बाद रविवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई है। ट्रायल में पहली बार 16 खिलाड़ियों को चार ग्रुप बनाकर ओपन ट्रायल कराया गया। पहले दौर में 8 खिलाड़ी बाहर हुए। दूसरे दौर में टॉप 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ। बिहार के दो खिलाड़ी चंदन कुमार सिंह और मिंकु कुमार भी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। चंदन पहले झारखंड का प्रतिनिधित्व करते थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है
U 25 पुरुष : मिंकु कुमार व बिट्टू दास
U 25 महिला : करीना पोतोवारी, शाहिस्ता शर्मा
सीनियर पुरुष टीम : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, आलोक लकड़ा, विश्वजीत और बिटुमन राभा.
सीनियर महिला टीम : रूपा रानी तिर्की, नयनमणि सैंकिया, जया, मनुपाल और बंगिता हजारिका.







