| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग (पुरुष वर्ग) आगाज रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार सांडिल एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में झारखंड की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। जो तीन मार्च तक शाम 5 बजे से 9 बजे तक चलेगी।
प्रतियोगिता के आठ टीमें इस प्रकार है
नीलांबर पीतांबर फाइटर्स, बिरसा मुंडा लायन्स, शेख भिखारी हीरोज, सिद्धू कानू वायर्स, तिलका मांझी द वायर्स, वीर बुद्ध भगत टाइगर, कार्तिक उरांव राइनोज, तेलेंगा खड़िया ब्लास्टर।


उद्घाटन सत्र में झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार राउत, राज्य संघ के कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार, रांची जिला कबड्डी संघ के संस्थापक अजय झा, रांची के विधायक सीपी सिंह, शिवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, रांची,मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, केन्द्रीय सचिव सह नगर प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त साई के वॉलीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह, चंचल भट्टाचार्य, गोविन्द झा, श्रीमती विजेता वर्मा, संतोष प्रसाद, सूरज टोप्पो, विनय सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, आशा बेक, रंजीत सिंह, राखी मिंज, शोभा कुमारी, सागर कुमार, नसीम एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पूरे प्रतियोगिता में एएम त्रिपाठी, लक्ष्मण रजक, सुनील कुमार के देखरेख में कई राष्ट्रीय निर्णायक ने अहम भूमिका निभाई।







