| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इंदिरा गांधी साइकिलिंग वेलोड्रम
स्टेडियम में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 43वीं सीनियर एवं 30वीं जूनियर एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की तीन खिलाड़ी सरिता कुमारी, सबीना कुमारी, नारायण महतो भारतीय साइकलिंग टीम में शामिल किया गया है। झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि भारतीय साइकिलिंग टीम में कुल 42 साइकिलिस्ट राइडर शामिल है।जिसमें से तीन खिलाड़ी झारखंड से है। 21 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली एशियाई ट्रेक साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीनों खिलाड़ियों ने पूर्व में भी कई राष्ट्र स्तर प्रतियोगिता में पदक जीता है तथा राष्ट्र स्तर का रिकॉर्ड भी बन चुके है।







