| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) में व्याप्त अनियमितताओं पर sportsjharkhand.com की खबरों के बाद बोकारो में भूचाल आया हुआ है। BDCA के आंतरिक सूत्रों ने दावा किया है कि अखिलेश शर्मा नामक खिलाड़ी को U 19 झारखंड टीम में जगह दिलाने के एवज में 2 लाख रुपए “छोटू भैया” ने लिए हैं। इससे जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बोकारो को जाननेवालों के लिए “छोटू भैया” अनजान नाम नहीं है। “छोटू भैया” बोकारो के सर्वेसर्वा के काफी नजदीकी और राजदार हैं।
बाबा मेडिकल में बैठकर दुरुस्त किए जा रहे दस्तावेज
सेक्टर 4 के बाबा मेडिकल में बैठकर BDCA के सर्वेसर्वा दस्तावेजों को दुरुस्त करने और बैक डेट में पदाधिकारियों का हस्ताक्षर लेने में जुटे हैं। सभी को फोन कर बाबा मेडिकल पहुंचने का निर्देश दिया जा रहा है। वर्तमान कमिटी के कम से कम तीन पदाधिकारियों ने बैक डेट से तैयार दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। इससे मामला कुछ फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुछ नए पदाधिकारियों के मनोनयन की तैयारी
पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BDCA के कम से कम तीन पदाधिकारी बैक डेट से हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में BDCA के सर्वेसर्वा एक और बैक डेट का दस्तावेज बनाने में जुटे हैं, जिसमें बागी तेवर अपना चुके पदाधिकारियों को बाहर दिखाकर तीन नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाना है। जिसमें एक उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।







