| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023 -24 के तहत फुटबॉल अंडर 14, कबड्डी अंडर14, वुशु अंडर 17, 19, खोखो अंडर 14, साइकिलिंग अंडर 14, 17, 19, स्केटिंग अंडर 11, 14, 17, 19 का आयोजन 17 जनवरी से 19 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से तैयारी की गई है।
इन प्रतियोगिताओं में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। तैयारियों को लेकर शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और इससे जुड़ी तमाम जानकारी दी गई। मौके पर निदेशक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली खिलाड़ियों को जोड़ने की यह कोशिश है। इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।







