| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
U-14/17/19 बालक बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता के रोड इवेंट की शुरुआत रविवार को हुई। मौके पर राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, रांची के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।


आज हुए रोड साइकिलिंग इवेंट के अंतर्गत तीन प्रमुख स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर 17 बालक/बालिका वर्ग और अंडर 19 बालिका वर्ग इवेंट शामिल है। अंडर 17 बालक वर्ग इवेंट में राजस्थान के रामावतार ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के ही राधाकिशन हुड्डा ने रजत और हरियाणा के मनीष नेहरा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में राजस्थान की रुक्मिणी ने स्वर्ण, राजस्थान की ही निकिता ने रजत और हरियाणा की वंशिका ने कांस्य पदक जीता। आज हुए अंडर 19 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में कर्नाटक की अनुपमा ने स्वर्ण, राजस्थान की मंजू चौधरी ने रजत और झारखंड की पुष्पा ने कांस्य पदक जीता।







