| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एसजीएफआई अंडर 14 बालक/ बालिका खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बारिश के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया।
आज हुए खो खो प्रतियोगिता के परिणाम
दिल्ली बनाम केरल के बीच हुए बालक वर्ग खो-खो मुक़ाबले में दिल्ली ने 7 अंको से केरल को दी शिकस्त
दिल्ली बनाम केरल के बीच हुई बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में दिल्ली की बालिका टीम ने केरल को 8 अंको से दी शिकस्त।
एनवीएस बनाम विद्याभारती के बीच हुई बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता में एनवीएस ने विद्याभारती को 9 अंको से हराया।
छत्तीसगढ़ बनाम आंध्रप्रदेश के बीच हुए बालक वर्ग खो खो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने आंध्रप्रदेश को 2 अंको से किया पराजित।
केरल बनाम चंडीगढ़ के बीच हुए बालक वर्ग खो खो मुक़ाबले में केरल की बालक टीम ने 1 अंक से चंडीगढ़ को किया पराजित।
छत्तीसगढ़ बनाम बिहार के बीच हुई बालिका वर्ग खो खो मुक़ाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने 9 अंको से जीत दर्ज की।
तमिलनाडु बनाम ओडिशा के बीच खेले गए बालक वर्ग मुक़ाबले में तमिलनाडु की टीम ने 3 अंको से जीत दर्ज की।
उत्तरप्रदेश बनाम विद्याभारती के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 अंको से विद्याभारती को किया पराजित।
हरियाणा बनाम केवीएस के बीच हुई बालिका वर्ग मुक़ाबले में हरियाणा की टीम ने 5 अंको से जीत अपने नाम की।
तेलंगाना बनाम चंडीगढ़ के बीच हुई बालिका वर्ग मुक़ाबले में चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 5 अंको से हराया।
आंध्रप्रदेश बनाम सीआईएससीई के बीच हुए बालिका वर्ग मुक़ाबले में आंध्रप्रदेश की टीम ने 7 अंको से CISCE को दी शिकस्त।
CISCE बनाम CBSEWSO के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में किसके की टीम ने 29 अंको से विरोधी टीम को दी शिकस्त।
महाराष्ट्र बनाम गुजरात के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 12 अंको से जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र बनाम पुडुचेरी के बीच हुए बालिका वर्ग मुक़ाबले में महाराष्ट्र की बालिका टीम ने पुडुचेरी को 16 अंको से किया पराजित।







