| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
67वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 के तहत गुरुवार से साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा 8 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में देश भर के कुल 617 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, झारखण्ड से 44 साइक्लिस्ट इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त सावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में U 14, 17, 19 बॉयज और गर्ल्स प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं। इसकी जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय पदाधिकारी और झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र पाठक ने एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में दो इवेंट आयोजित होगा, जिसमें ट्रैक इवेंट में 237 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह स्पर्धा 8 और 9 फरवरी को आयोजीत है। वहीं रोड इवेंट रांची के न्यूरी चौक (रिंग रोड) में 11 और 12 फरवरी को आयोजीत है। इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है। ट्रैक इवेंट गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धिरसेन सोरेंग, झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र पाठक, शशांक भूषण सिंह, समीर कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, रणवीर, प्रभात रंजन तिवारी, सुरजीत कुमार समेत एसोसिएशन और विभाग से जुड़े कई लोग मौजूद थे।







