| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं राज्य शिक्षा परियोजना की मेजबानी में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 अंतर्गत अंडर 14 बालक बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में महाराष्ट्र की टीम ओवरआल विजेता बनी है। बालक वर्ग में महाराष्ट्र के ओमकार सावंत और बालिका वर्ग में मैतिली पवार को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। बालक वर्ग में दिल्ली सेकंड रनरअप, तेलंगाना रनरअप टीम बना। बालिका वर्ग में कर्णाटक की टीम सेकंड रनरअप और हरियाणा की टीम रनरअप बनी। टूर्नामेंट के बेस्ट फेयर प्ले टीम का पुरस्कार बालक वर्ग में कर्नाटक और बालिका वर्ग में केरल की टीम को मिला।


परिणाम…
महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच हुए बालिका वर्ग मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 3 अंको से जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र और यूपी के बीच हुए सेमीफाइनल मुक़ाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 6 अंको से जीत दर्ज की
हरियाणा और कर्नाटक के बीच हुए बालिका वर्ग मुक़ाबले में हरियाणा की बालिका टीम ने 5 अंको से जीत दर्ज की
दिल्ली और यूपी के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में दिल्ली की बालक टीम ने यूपी को 5 अंको से दी शिकस्त।







