sportsjharkhand.com टीम
रांची/इंदौर
युवा तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंदौर में खेली जा रही 62वीं SGFI तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखण्ड की टीम पदक तालिका में टॉप पर पहुँच गयी है। दूसरे दिन झारखण्ड के तीरंदाजों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक पर निशाना साधा। U-19 30 मीटर बालक वर्ग में देवव्रतनाथ, 30 मीटर बालिका वर्ग में आरती बोईपायी, U 14 बालिका वर्ग में सुशीला कुमारी को ओवरआल स्वर्ण और U 14 बालिका वर्ग में भारतीय राउंड में टीम का स्वर्ण जीता। U 19 बालक 30 मीटर वर्ग में सुधीर महतो, U 14 20 मीटर बालिका वर्ग में सुशीला और U 14 बालिका वर्ग का ओवरऑल रजत पदक रीना कुमारी ने जीता। वहीँ U 14 बालिका 20 मीटर वर्ग में रीना कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
दूसरे दिन की समाप्ति के बाद झारखण्ड 17 पदकों के साथ झारखण्ड पदक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया है। टीम ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं।







