| रांची टीम sportsjharkhand.com |
धनबाद के बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड जूनियर फुटबॉल बालक टीम का सिलेक्शन ट्रायल 3 जुलाई को आयोजित किया गया है। इस ट्रायल के आधार पर प्रशिक्षण शिविर का लिए 40 बालकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद इन्हीं 40 प्रशिक्षुओं में से झारखंड टीम का गठन किया जाएगा जो आगामी 20 जुलाई से अमृतसर में होनेवाली बीसी रॉय ट्रॉफी प्रतियोगिता में भाग लेगी। ट्रायल में वही बालक भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म वर्ष 2010 या 2011 में हुआ है। ट्रायल में भाग लेनेवाले बालकों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की रंगीन तस्वीर और CRS का डिटेल्स लेकर आना अनिवार्य होगा।







