| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चाय बागान मैदान महिलौंग में चल रहे प्रथम सरला बिरला स्मारक रनिंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच आज खेले गए।
पहला सेमीफाइनल मैच बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब और जेआरसी नामकुम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन पहली सफलता बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब को मिली जब 17वें मिनट में मेंडिस ने गोल कर अपने टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक बांध गाड़ी फुटबॉल क्लब 1-0 से आगे थी। दूसरे हाथ में जेआरसी नामकुम ने तेज तर्रार शुरुआत की, नतीजा रहा की हर्षित बाड़ा ने 48वें मिनट में गोल कर अपने टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन बाधगाड़ी फुटबॉल क्लब के सुशील ने 56वें मिनट में गोल कर अपने टीम को 2-1 से आगे कर दिया । जो कि अंत तक बरकरार रहा।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घड़ी डिटर्जेंट पाउडर की संजीव कुमार सिंह ने सुशील को दिया ।


दूसरा सेमीफाइनल मैच अंश क्लब कांके और जेबीकेएसएस खिजरी के बीच खेला गया। इस मैच में जेबीकेएसएस के खिलाड़ियों ने विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित अंश क्लब कांके को बराबरी पर रोके रहा और अंत तक गोल करने नहीं दिया। इस तरह यह मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जिसमें बाद में इसका निर्णय टाई ब्रेकर के द्वारा लिया गया। अंश क्लब कांके 5-4 से विजयी रहा। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुहेल उरांव बने।
फाइनल मैच 28 फरवरी 2024 को दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे।







